Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन

उनकी मौत की खबर से उनके फैंस और इंडस्ट्री में गहरा सदमा है। शेफाली मात्र 42 साल की थीं। उनके निधन की पुष्टि विक्की लालवानी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की है।

28 Jun 2025

मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन

'कांटा लगा गर्ल' के नाम से मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने अचानक इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनकी मौत की खबर से उनके फैंस और इंडस्ट्री में गहरा सदमा है। शेफाली मात्र 42 साल की थीं। उनके निधन की पुष्टि विक्की लालवानी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेफाली को अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल उनकी मौत की वजह सामने नहीं आई है और इसे लेकर जांच जारी है।

अस्पताल स्टाफ के मुताबिक, शेफाली जरीवाला को जब अस्पताल लाया गया, तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया था। बताया जा रहा है कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उनके पति पराग त्यागी उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। अब शेफाली हमारे बीच नहीं रहीं। उनके असामयिक निधन से इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों को गहरा आघात पहुंचा है।

डॉक्टर की पुष्टि

विक्की लालवानी की सोशल मीडिया पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि उन्होंने अस्पताल के डॉ. सुशांत से बातचीत की थी। डॉक्टर ने शेफाली जरीवाला के निधन की पुष्टि करते हुए कहा, "हम शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज रहे हैं।" अब सबकी निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे पता चल सकेगा कि उनकी मौत की असली वजह क्या थी।

शेफाली जरीवाला ने अपने करियर की धमाकेदार शुरुआत 'कांटा लगा' गाने से की थी, जिसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। हालांकि ये गाना लंबे समय तक विवादों में भी रहा। दिलचस्प बात ये है कि करियर के शुरुआती दौर में ही किसी ने उनकी मौत की झूठी अफवाह भी फैला दी थी। कई सालों तक इंडस्ट्री से दूर रहने के बाद शेफाली ने 'बिग बॉस' के जरिए शानदार वापसी की और अपने नए अंदाज़ से सबका दिल जीत लिया।

उन्होंने अभिनेता पराग त्यागी से शादी की थी और दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था। सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों की खुशनुमा तस्वीरें वायरल होती रहती थीं। शेफाली के अचानक हुए निधन से उनके फैंस गहरे सदमे में हैं और लगातार उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन
उनकी मौत की खबर से उनके फैंस और इंडस्ट्री में गहरा सदमा है। शेफाली मात्र 42 साल की थीं। उनके निधन की पुष्टि विक्की लालवानी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News